हजारीबाग, नवम्बर 21 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी में संगठन सृजन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने की। कार्यक्रम का संचालन कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति ने किया। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने एवं आम जनता से जुड़ने की अपील की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। पार्टी की रणनीतियों, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन विस्तार, युवा एवं सामाजिक वर्गों की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.