छपरा, फरवरी 19 -- छपरा, एक संवाददाता। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व प्रखण्ड कांग्रेस कमेटियों के पुर्नगठन के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आगामी 21 फरवरी को कांग्रेस भवन में अयोजित की गई है। प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ शंकर चौधरी ने बताया कि उक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव विधायक सत्यनारायण पटेल के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गण मिन्नत रहमानी, अमित चंद्रवंशी, ओमप्रकाश मिश्र, प्रेम चौधरी, विशाल मल्होत्रा समेत कई अन्य बैठक में शिरकत करेंगे । सूत्रों के अनुसार ये सभी नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। जिसके आधार पर जिला में कांग्रेस का नया संगठन गठित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.