शामली, जून 6 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। कोर्डिनेटर ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। गुरुवार को कांग्रेस के ब्लॉक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अख्लाक प्रधान की अध्यक्षता व शमशीर खान के संचालन में मासिक बैठक हुई। इस अवसर पर जिला कोर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के 100 दिवसीय संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कमेटियों की समीक्षा कर सुझाव आमंत्रित किया। उन्होंने सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी व नौजवान परेशान हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...