बेगुसराय, मार्च 24 -- बेगूसराय,हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जन सुराज पार्टी के मुख्य संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जन सुराज एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है। छह महीने पहले बने हमारे दल ने आगामी विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। बिहार में अब तीन ध्रुवीय मुकाबला होगा। एक ओर एनडीए, जिसका नेतृत्व शारीरिक और मानसिक रूप से थके हुए नीतीश कुमार कर रहे हैं, दूसरी ओर राजद वाले जिसे जंगलराज के लिए जाना जाता है, और तीसरी ओर है जन सुराज। इसमें पढ़े-लिखे और ईमानदार लोगों का समूह होगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को तय करना है कि वह फिर से लालू-नीतीश के मॉडल को अपनाना चाहती है या एक नया, सशक्त और ईमानदार राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.