महाराजगंज, जून 20 -- भिटौली। थानाक्षेत्र में गुरूवार को जमीनी विवाद को लेकर थप्पड़बाजी की घटना सामने आई। इस मामले में भाजपा नेता ठाकुर प्रसाद रौनियार की तहरीर पर भिटौली पुलिस कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने भी भिटौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। इस मामले में भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर शरद कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.