शामली, फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जनपद शामली के तीन पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ, जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी नेतृत्व द्वारा दिनेश चन्द्र शर्मा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग का सचिव, परवेज जंग को जिला कांग्रेस विधि विभाग का अध्यक्ष, तथा डा. चयन सिंह पुण्डीर को जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया तथा...