सहारनपुर, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर मंडल के लिए विधि विभाग के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। शेखपुरा कदीम निवासी एडवोकेट राव इमरान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति के बाद जारी सूची में की गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा एडवोकेट राव इमरान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह मंडल में पार्टी को मजबूत करेंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए न्याय के लिए आवाज उठाएंगे। कहा कि विधि विभाग न केवल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को, बल्कि जरूरतमंद लोगों को भी कानूनी सहयोग उपलब्ध कराएगा। जिम्मेदारी मिलने पर ग्राम प्रधान राव खुर्रम, सलमान, मोमिन, रियाजुल आदि ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.