अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। कांग्रेस विधि विभाग में मनोनीत पदाधिकारियों का बुधवार को सुरेंद्र नगर स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने स्वागत समारोह आयोजित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के चेयरमैन,अध्यक्ष सैय्यद अली आसिफ़ रिजवी एडवोकेट द्वारा अलीगढ़ से डा. फैसल अली खान को महासचिव तथा वीरपाल सिंह जादौन को मंडल अध्यक्ष, गिरीश कुमार होलकर एडवोकेट जिला अध्यक्ष एवं योगेंद्र पाल सिंह एडवोकेट को विधि विभाग का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने कहा कि विधि विभाग को कांग्रेस लगातार मजबूत कर रहा है। बैरिस्टर व्यवस्था वीरपाल जादौन एडवोकेट ने कहा कि संविधान एवं कानून का पालन करते हुए जन मानस पर व समाज में अत्याचार भ्रष्टाचार एवं विधि विरुद्ध कार्यवाहियों को विरोध दृढ़ता से...