पटना, दिसम्बर 1 -- कांग्रेस विधायक दल नेता दिल्ली मुख्यालय तय करेगा। पार्टी के सभी छह विधायकों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी के सभी छह विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में नेता विधायक दल पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि चर्चा के बाद विधायक दल नेता के नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बताते चलें कि इससे पूर्व दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बिहार के शीर्ष नेताओं, नवनिर्वाचित विधायकों और प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की थी और उसमें भी चुनाव और संगठन को लेकर समीक्षा हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...