गौरीगंज, फरवरी 6 -- गौरीगंज। भाजपा ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान गंभीर धांधली करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। इसी को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने, बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान के जरिए चुनाव जीतने का रहा है। कांग्रेस को जनता पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह हर चुनाव में वोट चोरी का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता 2014 के लोकसभा चुनाव को नहीं भूली है, जब जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थौरी और गौरीगंज विधानसभा के गुर्जर टोला में जबरन फर्जी मतदान कराकर चु...