रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुंडा ढ़ाबा में कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता ने की। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक धर्मराज राम शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड कमेटी गठन को लेकर प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, नौ महासचिव बनाने पर सहमति बनी। इसके तहत उपाध्यक्ष कादिर अंसारी, अजय करमाली, महासचिव खेमन महतो, संजय कुमार, छोटेलाल कुमार, रोबिन मुंडा, मोहसीम अंसारी, निर्मल मुंडा, धर्मवीर दास चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को धर्मराज राम ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही पार्टी हित में मजबूती से जुटने का आह्वान किया गया। आगामी 26 मई को सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर आयोजित राजभवन के सम...