नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- केरल में भाजपा ने राज्य में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर जमात-ए-इस्लामी के साथ जुड़ाव को लेकर शनिवार को निशाना साधा। भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने फेसबुक पर पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कांग्रेस और यूडीएफ जमात-ए-इस्लामी समेत कट्टरपंथी संगठनों के साथ गठबंधन करके केरल और भारत दोनों को खतरे में डाल रहे हैं। केरल में हाल में हुए चुनाव के दौरान कट्टरपंथी संगठनों का समर्थन स्वीकार करने को लेकर माकपा और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा यूडीएफ और कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज करने के बीच चंद्रशेखर की सोशल मीडिया पर यह आलोचनात्मक पोस्ट सामने आई है। चंद्रशेखर ने पोस्ट में कहा कि देश को तोड़ने वाले संगठनों को लोकतांत्रिक संस्थानों में घुसपैठ की अनुमति नहीं दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.