धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी में जिला राजनीतिक मामलों की समिति (डिस्ट्रिक्ट पॉलीटिक्ल अफेयर कमेटी) की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव के लिए चारों दावेदार शमशेर आलम, अभिजीत राज, नवनीत नीरज और राशिद रजा अंसारी के नाम पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने वोटिंग की। पार्टी सूत्रों के अनुसार वोटिंग में शमशेर आलम का नाम सबसे ऊपर है। सोमवार तक उनके नाम की आधारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की मौजदूगी में की जाएगी। बैठक में मौजूद सदस्यों को अपनी राय रखने का पूरा अवसर दिया गया। जो सदस्य प्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखने में सहज नहीं थे, उनके लिए व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय रूप से अपनी राय दर्ज कराने की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत आप...