बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलेगा हक जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने बनायी रणनीति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के धनेश्वर घाट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने व मनरेगा पर चर्चा की गयी। यह भी बताया गया कि पार्टी में अब जमीनी कार्यकर्ताओं को उनका हक मिलेगा। हवा-हवाई कार्यकर्ताओं की छुट्टी होगी। प्रदेश पर्यवेक्षक सत्येन्द्र यादव ने कहा कि जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान होगी। प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक उन्हें उचित सम्मान मिलेगा। विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि पटना और दिल्ली की दौड़ लगाने वाले नेताओं का दौर अब खत्म हो गया है। समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.