बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने रविवार 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट चोर- गद्दी छोड़ महारैली को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए बुलंदशहर कांग्रेस द्वारा अधिकतम संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने प्रियंका गांधी को चरखा एवं पोट्रेट भेंट कर सम्मानित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने जनवरी में प्रियंका गांधी को कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बुलंदशहर आने का निमंत्रण दिया, जिसे प्रियंका गांधी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आने का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा ...