लातेहार, दिसम्बर 1 -- चंदवा प्रतिनिधि। लातेहार जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल कुमार भारती के चाचा परशुराम भारती (95) का निधन रविवार की देर शाम हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार देवनद नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। एकलौते पुत्र मनोज ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर कांगेस समेत अन्य ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, रामयश पाठक, श्रीराम शर्मा के अलावे लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, राजेश चंद्र पांडेय, महेंद्र प्रसाद साहू, अनिल कुमार, दीपक भगत, सुमित कुमार, प्रमोद गिरि, गंदरु उरांव, सुधीर प्रसाद, दामोदर उपाध्याय, राजेश नाथ शाही, अशोक सिंह, मदन साहू, सुनील ठाकुर, अख्तर अंसारी, कैलाश बैठा, बालजी उरांव, सागर प्रजापति, छतन राम समेत अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...