बोकारो, दिसम्बर 7 -- झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन सरकार के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव व अधिवक्ता घनश्याम नारायण ने खुशी व्यक्त किया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा यह सफल सफर झारखंड की जनता के अविश्वास और समर्थन के कारण संभव हो पाया है। इस दौरान घनश्याम नारायण ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा सरकार ने 6 वर्षों में लगभग 9 हजार बेरोजगार युवाओं नियुक्ति पत्र वितरित कर रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। कार्यक्रम में देवेन्द्र नाथ चौबे, नारायण सिंह चौधरी,निवारण तिवारी, भरत रावत, अमीतेश कुमार, गौरव कुमार, ज्योति सिंह, संजय कुमार व राम किंकर शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.