अंबेडकर नगर, जुलाई 13 -- अम्बेडकरनगर। कांग्रेस ने जिले के नौ ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की भेजी गई सूची को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूची में अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, जहांगीरगंज कपिल देव बारी, रामनगर राजीव गुप्त, कटेहरी वीरेंद्र प्रकाश गौतम, बसखारी जोखन सिंह, भीटी सेवाराम वर्मा, जलालपुर राजकुमार अग्रहरि, भियांव जगदीश गौतम व टांडा ब्लाक का अध्यक्ष रामकृपाल धावक को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, अजय सिंह कप्तान, सै मेराजुद्दीन किछौछवी, अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, गुलाम रसूल छोटू, द्विजेंद्र नारायण शुक्ल, डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, विशाल वर्मा ने नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...