आरा, मार्च 6 -- आरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक मनीष पटेल का शहीद भवन स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शहीद भवन स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की गई। बैठक में मनीष पटेल ने विस्तार से सुनने का काम किया। उन्होंने मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आने वाला समय आपका है। प्रदेश प्रभारी श्रीकृष्ण अल्लावारु आने वाले समय में हर एक कार्यकर्ता से रू-ब-रू होंगे। किसी के साथ हकमारी नहीं होगी। गणेश परिक्रमा वालों की अब खैर नहीं है। कांग्रेस बूथ स्तर तक जल्द ही पार्टी के संगठन का विस्तार करने के लिए कृतसंकल्पित है। बैठक में मनीष सिंह, सत्यप्रकाश राय, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.