कोडरमा, नवम्बर 6 -- कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कोडरमा प्रभारी, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के निर्देशानुसार 11 नवंबर को रांची में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। इसको लेकर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की कल आठ नवंबर की दोपहर 12 बजे से झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला (ब्लॉक रोड) में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को रांची यात्रा की तैयारी तथा कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.