सराईकेला, जनवरी 30 -- खरसावां,संवाददाता। खरसावां पथ निरीक्षण भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुम्भकार ने की। कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी गई। कुम्भकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, पेसा अधिनियम को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आदिवासी और ग्रामीण समाज संवैधानिक अधिकारों को समझ सके और उनका प्रभावी उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में पेसा अधिनियम, दूसरे सत्र में मनरेगा बचाओ अभियान, तीसरे सत्र में ग्राम-पंचायत कांग्रेस कमेटी की भूमिका, चौथे सत्र में बूथ लेवल एजेंट टू को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित प्...