आरा, फरवरी 23 -- आरा। शहर के महाराजा हाता क्षेत्र से भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी की बाइक चोरों ने उड़ा ली। इस संबंध में डॉ अमित कुमार द्विवेदी की ओर से नवादा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया कि स्प्लेंडर बाइक उनके निवास स्थान के मुख्य द्वार से ही चोरी कर ली गई है। पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार बाइक खड़ी कर वे अभी घर में गए थे कि मात्र पांच मिनट में ही चोरों ने चुरा लिया। डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने पुलिस से बाइक की बरामदगी की मांग की है। नवादा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...