रांची, नवम्बर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू रविवार की देर शाम रांची पहुंचे। कांग्रेस जनों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे, डॉ. एम. तौसिफ, जयशंकर पाठक, डॉ. कुमार राजा, शशिभूषण राय, सत्यनारायण सिंह, सतीश पॉल मुंजिनी, रवींद्र सिंह, प्रशांत किशोर, संजय कुमार, शिव भगत, रेयाज अंसारी उपस्थित थे। कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि के. राजू का यह दौरा झारखंड में संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। नौ से 18 नवंबर तक चलने वाला यह दौरा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, और सभी पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.