गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के पिता कृष्णपाल सिंह (90) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। बेतियाहाता स्थित निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव हरिहरपुर (माल्हनपार) ले जाया गया। जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शनिवार को सुबह गोला उपनगर स्थित सरयू तट पर अंतिम संस्कार हुआ। दिवंगत कृष्णपाल सिंह के बड़े पुत्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, प्रवीण पांडेय, राघवेन्द्र चौबे, राजेश पटेल, विजय सिंह, कौशल सिंह, डॉ सैय्यद जमाल अहमद, मधुसूदन त्रिपाठी, आलोक शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.