अल्मोड़ा, मार्च 15 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गृह क्षेत्र रानीखेत में होली के अवसर पर जनमिलन कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्यापारियों के प्रतिष्ठान में सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वह रानीखेत उनकी जन्म और कर्म स्थली है। वह हर त्योहार में लोगों की खुशी में शामिल होने आते हैं और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी अगस्त लाल साह, क्रिकेट फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, कोओर्डीनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, ललित मोहन आर्य, पंकज जोशी, महेंद्र बिष्ट, संदीप बंसल, पंकज गुरूरानी, ललित मोहन नेगी, अजय कुमार बबली, पंकज थापा, अमन शेख, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.