बदायूं, अक्टूबर 12 -- बदायूं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की लखनऊ में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। कांग्रेस जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला वक्ता कार्तिक रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष साजिद खान ने कहा कि भाजपा राज में दलितों ,पिछड़ों और मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, अहमद अमजदी, दीपक मिश्रा, साजिद खान, आलोक सिंह, अहमद अमजदी, नवनीत यादव, सोहराब खान, अकरम खान, बन्ने खान, कार्तिक रघुवंशी, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.