रुडकी, जनवरी 6 -- ढंडेरा नगर पंचायत से कांग्रेस के चेयरमैन पद के प्रत्याशी उदय सिंह पुंडीर ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को जीत के बाद नगर पंचायत में विकास का भरोसा दिलाया। सोमवार को पुंडीर ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास की सोच को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। ढंडेरा नगर पंचायत में जलभराव, टूटी सड़कों से लेकर अनेक समस्याएं बनी हैं। उन्होंने हमेशा जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। इस मौके पर देवेश शर्मा, राजेंद्र सिंह प्रधान और संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.