लातेहार, दिसम्बर 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंड मे कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर माह के 2 तारीख को प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष को अपने-अपने प्रखंड मे बैठक करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...