देवघर, फरवरी 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को देवघर जिला कांग्रेस के सभी प्रखंड तथा नगर अध्यक्षों व कार्यकारी अध्यक्षों की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने भाग लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा तथा राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी। आने वाले चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को और भी अधिक सशक्त और सक्रिय बनाना है। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू को बधाई देते हुए कहा कि इनका कार्य स्वरुप कुछ अलग है। इनका सीधा संवाद पंचायत और बुथ स्तर के संगठन से होता है। राज्य सरकार का कार्य सराहनीय है। हमारा दायित्व है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.