चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबासा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव चाईबासा और चक्रधरपुर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन चाईबासा में मंगलवार को कांग्रेस का जिला राजनैतिक मामले की समिति का बैठक की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। इसमें जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आगामी चुनाव को लेकर गंभीर मंथन किया गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार नगर निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ने जा रही है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस नगर परिषद चाईबासा और चक्रधरपुर के अध्यक्ष पद और सभी वार्ड पर मजबूत दावेदारी पेश की जाएगी। इस उद्देश्य से कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित करने का फैसला लिया है। इच...