घाटशिला, जून 13 -- कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत संगठन बनाने का प्रयास शुरू किया है। इस प्रयास में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे व जिला महासचिव अजय मंडल ने गुरुवार को पोटका प्रखंड का दौरा किया। दौरा के उपरांत हाता में प्रेसवार्ता कर दोनों पदाधिकारी ने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस पार्टी के संगठन का विस्तार किया गया है। पोटका में पार्टी जिला और प्रखंड अध्यक्ष के साथ जिला परिषद क्षेत्र अनुसार मंडल कमेटी का गठन किया है। अब पंचायत कमेटी गठित करने के लिए गांवों का दौरा किया जा रहा है। यह पार्टी सशक्तीकरण के लिए गंभीर पहल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संविधान बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है। केंद्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा देश में किस-किस जाति की कितना संख्या और प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.