खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी को बचाने की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। हमलोगों राहुल गांधी तक सच को पहुंचाकर रहेंगे। पार्टी से तो उनलोगों को निष्कासित करना चाहिए जो हर कदम पर आलाकमान के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। ऐसा काम कर रहे हैं जिससे बिहार में कांग्रेस का नाम लेवा कोई ना बचे। यह बातें शुक्रवार को परिसदन में कांग्रेस पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राजन व सदस्स अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नागेन्द्र कुमार पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कही। कई लोगों के पार्टी स निष्कासन पर कहा कि बिहार अनुशासन समिति का मनोनयन ही ग़लत है तो वह किसी को कैसे निकाल सकता है? एआईसीसी का निष्कासन और मनोनयन एआईसीसी ही कर सकती है जो राष्ट्रीय संगठन महासचिव के हस्ताक्षर से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...