कुशीनगर, सितम्बर 15 -- कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी स्थित सहकारी समिति परिसर में कांग्रेस मंडल के संगठन सृजन अभियान अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन को नई गति देने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहमति से रमेश सिंह को मंडल अध्यक्ष चुना गया व उपाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश आर्य, हनीफ अंसारी तथा संदीप मणि त्रिपाठी को नामित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन तभी मजबूत होगा, जब हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएगा। उन्होंने सहयोगी टीम को भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से संगठन को नई पहचान मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता पलटन यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.