रांची, दिसम्बर 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने से लेकर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को सदैव मजबूती से आगे बढ़ाया है। ये बातें राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहीं। वे रविवार को बेड़ो प्रखंड की मुरतो पंचायत के डांड़कंडरिया गांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। मंत्री ने कांग्रेस का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी की अहम भूमिका और भारतीय संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डाला। इस दौरान बेड़ो प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में कांग्रेस पदाधिकारियों के आवास पर पार्टी का झंडा फहराया गया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.