भदोही, दिसम्बर 29 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान के नेतृत्व में मनाया गया। पार्टी के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान एवं नगर अध्यक्ष करण मौर्य ने अपने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। आज भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं चरम पर है। इस मौके पर नाजिम अली, जल्लू यादव, त्रिलोकीनाथ बिंद, मुस्ताक अंसारी, विष्णु श्रीवास्तव, रामसजीवन प्रजापति, राकेश पाल, धीरज पाल, राजेश यादव,नीरज कनौजिया, आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.