सिमडेगा, अक्टूबर 11 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमिटि की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बार्थोलोमी तिर्की ने की। बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड पर्यवेक्षक मो कारू उपस्थित थे। इस अभियान के लिए सभी पंचायत में प्रभारी भी नियुक्त किया गया। प्रखंड पर्यवेक्षक ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मूल भावना को आहत किया है और जनता के वोट की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनजागरण का एक व्यापक आंदोलन शुरू की है, जो जनता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है। मौके पर प्रदीप कुमार साहू, कोरेथ बाड़ा, हिलारुश समद, कोहास कुजूर, विश्राम कुंडलना, अभिनाश बारला, जेवियर केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.