बेगुसराय, फरवरी 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों पर कांग्रेस पार्टी की दावेदारी व पार्टी से टिकट के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करना होगा। जनता की जुबां पर कांग्रेस पार्टी का नाम निकलना चाहिए। सिर्फ मंच पर जोरदार भाषण से न तो कांग्रेस की दावेदारी बनेगी और न ही किसी को पार्टी की उम्मीदवारी मिलेगी। ये बातें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहीं। वे स्थानीय कांग्रेस भवन में बेगूसराय जिला समेत खगड़िया व समस्तीपुर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट लहजे में कहा कि पार्टी की उम्मीदवारी के लिए दिल्ली व पटना का चक्कर लगाना छोड़ दें। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं के बीच ही पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे आपसी गुटबाजी को त्याग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.