जामताड़ा, दिसम्बर 27 -- कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस आज, घर-घर पहुंचाए पार्टी के झंडे जामताड़ा, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व शनिवार को जामताड़ा नगर एवं ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर झंडा अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया और टोली बनाकर कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी की। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। नगर क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घरों में झंडा लगाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर शान शेख, छोटू कुमार, राहुल कुमार, कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.