नई दिल्ली, मई 30 -- - संबित पात्रा ने कहा-कांग्रेस की जय हिंद यात्रा, जय पाकिस्तान यात्रा जैसी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके नेता सांसदों की तुलना आतंकवादियों से कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की जयहिंद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वह जय पाकिस्तान यात्रा जैसी लग रही है, क्योंकि इसमें भारत की सेना से ही सवाल पूछे जा रहे हैं। पात्रा ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अक्सर संघर्ष में भारत द्वारा गंवाए गए विमानों की संख्या के बारे में पूछते रहते हैं। राहुल गांधी ने कभी भी पाकिस्तान में नष्ट किए गए आतंकी स्थलों और हवाई अड्डों का ब्योरा नहीं पूछा। पात्रा ने कांग्रेस महासचिव जयरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.