हरिद्वार, सितम्बर 6 -- कांग्रेस सृजन संघटन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षकों ने महानगर अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से वार्ता की गई। पर्यवेक्षक जितेंद्र ठाकोर, विधायक आदेश चौहान, सह पर्यवेक्षक प्रेमप्रकाश बहुखंडी ने नए महानगर अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से राय शुमारी की। इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में जितेंद्र ठाकोर ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में संगठन की ताकत कमजोर हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई समस्याएं सामने आई। कहा कि किसी प्रदेश में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष दो दशक से बने चले आ रहे हैं। इसके कारण संगठन पर असर पड़ रहा था। इसी बदलाव के लिए संगीतज्ञ सृजन की आवश्यकता पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.