बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगर पालिका परिषद पहुंचकर किया गया। उन्होंने मेल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। बुधवार को नगर पालिका परिषद पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन किया। बापू की प्रतिमा के पास खड़े होकर नारेबाजी कि मनरेगा का नाम बदलने पर कड़ी आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि महात्मा गांधी का नाम हटाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के दावों की खोखली सच्चाई को दर्शाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विकसित भारत गारंटी रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक-2025 अधिकार-आधारित गारंटी की मूल भावना पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.