बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। रूधौली कस्बे में कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से न्याय संवाद यात्रा निकाला गया। यह यात्रा जिलाध्यक्ष कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में निकली गई। इस दौरान पत्रक बांटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार की नाकामियां गिनाते हुये कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल सरकार कर रही है। इससे जनता में सरकार के प्रति भरोसा कम हो गया है। किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष रामभवन शुक्ल ने कहा देशवासियों को पता चल गया है, कि संवैधानिक संस्थाओं को सरकार ने निजी हित साधने के लिये इस्तेमाल किया है। विपक्षी नेताओं को डराने, उनका राजनीतिक छवि खराब करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। जनता की ताकत सशक्त बनाने वाले सूचना के अधिकार कमजोर व मनरेगा योजना को भी खत्म करने का षडयंत्र किया जा रहा है। जिलाध्यक्...