रामगढ़, फरवरी 9 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव पर सवाल उठाया है। कहा कि शादी विवाह जैसा पवित्र कार्य नेक इरादा और नेक कर्म तथा पवित्र संसाधनों के साथ करना चाहिए। आयोजन में आए खर्चे से कई गुणा ज्यादा राशि क्षेत्र के औद्योगिक घरानों से जबरन वसूली गई है। सांसद 2 साल तक जहां अपने सांसद मद का एक पैसा भी खर्च नहीं कर पाए, एक भी योजना जमीन पर नहीं उतरी। फिर इन्होंने इतने बड़े समारोह का आयोजन आखिर किस मद से किया ? यह जनता जानना चाहती है । यह जनता के बीच सार्वजनिक होना चाहिए। पिछले वर्ष एवं इस वर्ष भी क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थाओं, फैक्ट्रियों की ओर से संसाधन दिए गए हैं। लेकिन कहीं भी कार्यक्रम में उन संस्थाओं का योगदान मंच से नहीं दर्शाया जाता है। यह कार्यक्रम अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.