नई दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया ने गुजरात और पंजाब उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत के बाद भाजपा और कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस भाजपा की विकल्प नहीं है, बल्कि उसकी गोद में बैठी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भाजपा के साथ मिला हुआ है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया कि गुजरात में कांग्रेस ने उनकी पार्टी को धोखा दिया। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के बीच उपचुनाव को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसका कांग्रेस ने पालन नहीं किया। केजरीवाल ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की दोहरी जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। गुजरात में कांग्रेस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.