हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना रोजगार और आजीविका की गारंटी है। इस के माध्यम से हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान हो। यह बिल महात्मा गांधी की भावनाओं के अनुरूप है और रामराज्य की स्थापना के लिए लाया गया है। उन्होंने यह बात सोमवार को बाबूगढ़ में चौधरी ओमवीर प्रधान के प्लाट में वीबी-जी-रामजी को लेकर कृषक चौपाल कार्यक्रम में कही। सांसद ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को राम के नाम से इतनी नफरत क्यों है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विकसित भारत बनकर रहेगा। इस योजना में काम के दिन ज्यादा होंगे, मजदूरों को पारिश्रमिक भी जल्दी मिलेगा। हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन रोजगार की गारंटी ...