पिथौरागढ़, नवम्बर 28 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खुशबू पांडे के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल के नेतृत्व में चंचल बोरा, गिरधर बोरा, ललित भंडारी, बलवंत बोरा, बसंत जोशी, उत्तम राम, जगदीश चुफाल, प्रकाश बोरा, गोप्स खड़ायत, हिमांशु चुफाल, प्रीति बोरा, सुजाता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.