नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की सहमति की घोषणा किए जाने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प प्रदर्शित कर सके। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वाशिंगटन डीसी से आई अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई है कि प्रधानमंत्री एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करें और देश के राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, ताकि इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संसद का एक विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए। इसमें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.