देहरादून, जनवरी 12 -- हरिद्वार। कांग्रेस ने सरकार पर मनरेगा योजना का नाम बदलने और समाप्त करने का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के लिए लाभकारी योजना चलाई थी। अब भाजपा सरकार इस अधिकार आधारित योजना को समाप्त करना चाहती है। राज्य सरकार पहले से ही आर्थिक मंदी में से जूझ रही हैं और उस पर अधिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस सड़क से सदन तक सत्याग्रह के माध्यम से विरोध किया जाएगा। योजना को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.