नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने देश में बढ़ती असमानता पर चिंता जताते हुए सरकार के आर्थिक विकास के आंकड़ों पर मंगलवार को सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सामाजिक कल्याण की योजनाओं में कटौती पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कॉरपोरेट का मुनाफा बढ़ने के बावजूद देश में रोजगार का सृजन नहीं हो रहा है। असमानता लगातार बढ़ रही है। संसद के बजट सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले देश की आर्थिक स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख राजीव गौड़ा और पार्टी नेता अमिताभ दुबे ने कहा कि देश को आज सुर्खियों की नहीं, ईमानदार आंकड़ों की जरूरत है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच को खत्म कर रही है। भारत की डाटा विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.