हापुड़, जुलाई 12 -- कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गांव अठसैनी और अल्लाबख्शपुर में बैठक आयोजित कीं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने गांव खिलवाई निवासी बिजेंद्र त्यागी को गढ़ ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया। जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक कमेटी का गठन किया जाए ताकि चुनाव में कांग्रेस अपने बूथ स्तर तक कार्यकर्ता खड़ा कर सके। वहीं, पौरुष शर्मा ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.